गेहूं खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक

समर्थन मूल्य में गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक


  किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन एक फरवरी से आरंभ कर दिया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। पंजीयन प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी शासकीय कार्य दिवसों में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में किया जायेगा। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक आर.एस. ठाकुर ने बताया कि सभी किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना आनलाइन पंजीयन अवश्य करायें। पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जायेगी। 
 उन्होंने बताया कि किसान पंजीयन कराने के लिए खरीदी केन्द्रों में अपनी ऋण पुस्तिका की प्रति, बैंक पास बुक की प्रति, समग्र आईडी, आधार कार्ड तथा मोबाइल नम्बर की जानकारी उपलब्ध करायें। जिस खसरा नम्बर में गेंहू बोया गया है उसकी जानकारी अनिवार्य रूप से दें। किसान द्वारा दिये गये गेंहू के बोये गये क्षेत्रफल के अनुसार ही खरीदी की जायेगी। गेंहू खरीदी के लिए पंजीकृत किसान भी बोये गये क्षेत्रफल की जानकारी देकर पंजीयन में संशोधन करा सकते हैं। पंजीयन कराते समय सभी किसान केवल राष्ट्रीयकृत बैंक अथवा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का ही खाता नम्बर दें। जिससे आनलाइन भुगतान समय पर किया जा सके। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंजीयन के बाद गेंहू के क्षेत्रफल का सत्यापन आयुक्त भू अभिलेख की वेबसाइट एवं गिरदावरी एप के माध्यम से की जायेगी। सत्यापित रकबे के अनुसार ही गेंहू की खरीद की जायेगी। किसानों का पंजीयन तथा पंजीयन में संशोधन नि:शुल्क किया जा रहा है। यदि कोई आपरेटर पंजीयन के लिए राशि की मांग करता है तो तत्काल इसकी सूचना दें। सभी किसान अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना गेंहू खरीदी के लिए नजदीकी खरीदी केन्द्रों में अपना पंजीयन करायें। 


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र