प्रदेश में प्राकृतिक गैस सप्लाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाएगी

हरित प्रवाह समाचार@सज्जन सिंह


प्रदेश में प्राकृतिक गैस सप्लाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाएगी


सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की राज्य-स्तरीय कार्यशाला में संचालक श्री लवानिया 


भोपाल : संचालक खाद्य-नागरिक आपूर्ति श्री अविनाश लवानिया ने कहा है कि आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन तथा आर्थिक दृष्टिकोण से ईधन के रूप में प्राकृतिक गैस का उपयोग सबसे किफायती साबित होगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की मंशा है कि प्रदेश में प्राकृतिक गैस की सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। श्री लवानिया सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की राज्य-स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो डिस्ट्रीब्यूटर प्राकृतिक गैस सप्लाई स्टेशन बनाने में रूचि लेंगे, उन्हें शासन द्वारा पर्याप्त सहयोग प्रदान किया जायेगा।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की कार्य पद्धति, राजस्व विभाग से सेंटर स्थापित करने और पाइप लाइन विस्तार के लिये भूमि आवंटन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।


प्रदेश में प्राकृतिक गैस को वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोत के रूप में लोकप्रिय बनाने के लिए आयोजित कार्यशाला में पेट्रोलियम और गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स, सभी जिलों के खाद्य-नागरिक आपूर्ति अधिकारी और विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे।


 


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र