रीवा कमिश्नर ने सोशल मीडिया के संदेश से उपलब्ध कराई उपचार सुविधा

हरित प्रवाह समाचार@ सज्जन सिंह


सोशल मीडिया के संदेश से कमिश्नर ने तीन पीड़ितों को उपलब्ध करायी उपचार सुविधा
कमिश्नर की पहल पर अनुवांशिक रोग से पीड़ित तीन भाईयों को मिली उपचार सुविधा


 रीवा 19 फरवरी 2020. रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव की पहल पर रीवा जिले के त्योंथर विकासखण्ड के ग्राम अजोरा के अनुवांशिक रोग से पीड़ित तीन भाईयों को उपचार की सुविधा मिली है। कमिश्नर ने इन्हें विकलांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता पेंशन तथा व्हील चेयर देने के निर्देश दिये हैं। 
 सोशल मीडिया पर गत दिवस अजोरा निवासी मनोज यादव ने अपने तथा अपने भाईयों की बीमारी के संबंध में जानकारी दी थी। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने इस संदेश के आधार पर पीड़ित परिवार से संपर्क किया। उन्होंने अनुवांशिक रोग से पीड़ित मनीष यादव, अनीश यादव तथा मनोज यादव को उपचार की सुविधा दिलाई। कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देकर तीनों भाईयों को विशेष वाहन से बुलाकर संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया। उनका उपचार डॉ. मनोज इन्दुलकर तथा डॉ. पी.के. लखटकिया द्वारा किया जा रहा है। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने हॉस्पिटल जाकर तीनों पीड़ित भाईयों से भेंट की। कमिश्नर ने कहा कि आप सबको उपचार की पूरी सुविधा मिलेगी। साथ ही दिव्यांग पेंशन एवं खाद्यान्न पर्ची भी जारी की जा रही है। कमिश्नर ने तीनों भाईयों को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी एक-एक व्हील चेयर प्रदान की। 
 अनुवांशिक रोग से पीड़ित बच्चों के संबंध चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. इन्दुलकर ने बताया कि पीड़ित परिवार के पांच सदस्य जेनटिक रोग, फेसियों मस्कुलर डिस्ट्राफी से पीड़ित हैं। इसके कारण शरीर का मास धीरे-धीरे कड़ा होने लगता है शरीर में टिस्यू बनना कम हो जाता है। तीनों पीड़ितों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। इनके पिता रामनरेश यादव तथा बड़ी बहन सुशीला यादव भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं। इनमें से एक भाई का उपचार एम्स दिल्ली से भी पूर्व में कराया गया था। कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित डॉक्टरों को उपचार की पूरी सुविधा देने की निर्देश दिये। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को पीड़ितों की खाद्यान्न पर्ची जारी करने तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पेंशन मंजूर करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ए.पी.एस. गहरवार, डॉ. इन्दुलकर, डॉ. लखटकिया, उप संचालक सामाजिक न्याय सतीश निगम एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र