DGP ने कोरोना ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मचारियों को सैल्यूट किया,
भोपाल। टोटल लॉकडाउन और कोरोना वायरस के दौरान आम जनता जितनी निंदा मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार की कर रही है उससे कहीं ज्यादा प्रशंसा पुलिस कर्मचारियों की हो रही है। पुलिस कर्मचारी केवल अपना विभागीय दायित्व नहीं निभा रहे बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के डीजीपी श्री विवेक जौहरी ने ऐसे सभी पुलिस कर्मचारियों को सैल्यूट किया है। 

 

एक वीडियो जारी करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ मध्य प्रदेश पुलिस श्री विवेक जौहरी ने पुलिस के सभी कर्मचारियों की भरपूर प्रशंसा करते हुए उनके साहस और जज्बे को सलाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि नियमानुसार मास्क बदलते रहे। बार-बार हैंड वॉश करें एवं अपनी वर्दी की धुलाई हर रोज करें। डीजीपी ने कहा है कि इस मामले में उनके वरिष्ठ अधिकारी उनकी मदद करेंगे। डीजीपी ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग, संक्रमण की रोकथाम के लिए काम करने वाले दूसरे कर्मचारी एवं प्रेस के कर्मचारियों के साथ नरमी से पेश आएं। पत्रकार हर हाल में उपयोगी है चाहे वह हमारी व्यवस्थाओं की निंदा क्यों न करता हो।

 

क्यों चर्चा में है मध्य प्रदेश पुलिस 


 

मध्य प्रदेश पुलिस के जवान टोटल लॉक डाउन के दौरान हर मोड़ पर तैनात हैं। कोरोनावायरस के खौफ में जबकि डॉक्टर्स लोगों का इलाज करना बंद कर चुके हैं। जनसेवा के लिए जान देने की बात करने वाले सभी नेता घरों में दुबक गए हैं तब ऐसी स्थिति में केवल पुलिस कर्मचारी हैं जो आम जनता से ना केवल संपर्क में है बल्कि उनकी मदद कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारी केवल धारा 144 का पालन नहीं करवा रहे बल्कि परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं। कई बार तो एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की तरह लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करा रहे हैं। भूखे लोगों को भोजन करा रहे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस की एक नई छवि बन कर सामने आई है। निश्चित रूप से ऐसे सभी जवानों को सैल्यूट किया ही जाना चाहिए

टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र