माफिया पर की गयी कार्यवाही की जानकारी 24 मार्च तक दें - अपर कलेक्टर
रीवा मध्यप्रदेश
शासन के निर्देशों के अनुसार माफिया के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की नोडल अधिकारी तथा अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी ने अधिकारियों को माफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में 24 मार्च तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि भू-माफिया, खनिज माफिया, परिवहन माफिया, शिक्षा माफिया, मादक पदार्थों के अवैध करोबार में लिप्त माफिया तथा अन्य संगठित अपराध करने वालों के विरूद्ध अब तक की गयी कार्यवाही की जानकारी दें। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के माफिया की सूची तथा उन पर की गयी कार्यवाही की जानकारी दें। जिला खनिज अधिकारी, आबकारी अधिकारी, परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी संगठित अपराध करने वालों पर की गयी कार्यवाही की जानकारी दें।