जबलपुर फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की सुरक्षा में लगे 4 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया निलंबित, फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय ने किया 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित

जबलपुर फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की सुरक्षा में लगे 4 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया निलंबित, फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय ने किया 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित, फरार आरोपी जावेद पिता नासिर खान उम्र 30 वर्ष निवासी 436 बी, गली न. 10 चंदूवाला रोड़ थाना चंदन नगर जिला इंदौर को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध रखने हेतु जबलपुर भेजा गया था। मेडिकल परिक्षण में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर एन.एस.ए. बंदी जावेद को मेडिकल कालेज जबलपुर के आईसोलेशन वार्ड में उपचारार्थ भर्ती कराते हुये रक्षित केन्द्र में पदस्थ 1-आरक्षक क्रमांक 2981 सूरज शर्मा,  2- आरक्षक क्रमांक 2903 राहुल देवड़ा,  3-आरक्षक क्रमांक 2886 मुकेश कुमार, 4-आरक्षक क्रमांक 2920 अखिलेश की सुरक्षार्थ ड्यूटी लगायी गयी थी।
                  आज दिनॉक 19-4-2020 को दोपहर में मेडिकल कालेज में उपचारार्थ एन.एस.ए. बंदी जावेद अभिरक्षा से भाग गया, प्रथम दृष्टया एन.एस.ए. बंदी जावेद के भागने मे उपरोक्त आरक्षकों की घोर लापरवाही एवं त्रुटि पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह  (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त चारों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जबलपुर सम्बद्ध किया  गया है।
                 फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की गिरफ्तारी पर तत्काल पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित करते हुये पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर को ईनाम की राशि बढाये जाने हेतु प्रतिवेदन भेजा गया।
                 पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री भगवत सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा जावेद की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित करते हुये प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय श्री विवेक जौहरी ( भा.पु.से.) से ईनाम की राशि बढ़ाये जाने हेतु निवेदन किया गया।
                पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय द्वारा फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की गिरफ्तारी पर 50, 000/-(पचास हजार रूपये ) का ईनाम उद्घोषित किया गया है। 


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र