जनपद पंचायत सीधी ने भोजन की व्यवस्था के लिए प्रारंभ की हेल्पलाइन नम्बर
——-
प्रवाह प्रवाह ओंकार मिश्रा ब्यूरो चीफ सीधी
हेल्पलाइन नंबर 8827088020 के माध्यम से की जाएगी भोजन की व्यवस्था
——
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी हलधर मिश्रा ने जानकारी देकर बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते किए गए लॉकडाउन में जनपद पंचायत सीधी में हेल्पलाइन नंबर 8827088020 चालू किया गया है जिसमें जनपद पंचायत अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन की व्यवस्था नहीं होने पर तत्काल भोजन उपलब्ध कराया जाएगा |
उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्ति भोजन नहीं उपलब्ध होने की स्थिति में दिए गए नंबर पर सूचित कर सकता है। भोजन की व्यवस्था दोपहर 12 से 1 बजे तक एवं रात की भोजन व्यवस्था सायं 7 से 8 बजे तक के बीच की जावेगी | उक्त व्यवस्था संबंधित व्यक्ति के घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी | हेल्पलाइन व्यवस्था जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए है किन्तु आवश्यक होने पर अन्य जरूरी समस्या भी बता सकते हैं |