जबलपुर। आज पांच और लोगों की कोरोना संबंधी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 126 हो गयी। मेडिकल कॉलेज की लेब से 20 सेंपल की रिपोर्ट मिली, जिनमें दो पॉजीटिव पाए गए। इनमें एक इकतालीस दिन का बच्चा और 32 वर्षीय युवक शामिल हैं। ये दोनों पहले से ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं।
आईसीएमआर लैब और मेडिकल कॉलेज की लैब से आज दोपहर मिली 72 सेम्पल की रिपोर्ट में कोरोना के तीन और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें से एक व्यक्ति पहले से ही होम क्वारेंटाइन है। जबलपुर में पहला केस 20 मार्च को सामने आया था। इसके पहले कल रात 59 सेंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुयी थी, जिनमें से दो पॉजीटिव मिले। इसके बाद इनकी संख्या 119 से बढ़कर 121 हो गयी थी।
सुबह दो और मरीज मिलने के बाद संख्या 123 हो गयी। आज दोपहर मिली 72 सेम्पल की रिपोर्ट में कोरोना के तीन और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 126 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना पॉजीटिव चार लोगों की मौत हुयी है। 29 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। शेष मरीजों का यहां अस्पताल में इलाज चल रहा है। 