कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से है जारी

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से है जारी


 


सीधी


जिले के कक्षा 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ ही कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों की पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से कराई जा रही है। लाकडाउन अवधि में विद्यार्थियों को पढाई का नुकसान न हो इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने इनके लिये नई व्यवस्था शुरू कर दी है। शैक्षिक कार्यक्रम ’’क्लास रूम’’ के नाम से दूरदर्शन मध्यप्रदेश चौनल पर विषयवार लेक्चर्स का प्रसारण प्रारम्भ है- कक्षा 9वीं के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, कक्षा 11वीं 11 से 12 बजे तक, कक्षा 10वीं के लिए दोपहर 12 से 01 बजे तक एवं कक्षा 12वीं के लिए दोपहर 03 से 04 बजे तक प्रसारण किया जाता है।


 


दूरदर्शन मध्यप्रदेश द्वारा उक्त शैक्षणिक प्रसारण के लिये डी.डी. फ्री डिश चौनल 35, वीडियोंकान डी2एच 350, 405, सनडायरेक्ट 648, डिस टी.वही 820,237 पर प्रसारण देखे जा सकते है। इस प्रसारण के लिये सोमवार से शनिवार तक ही समय सारणी निर्धारित की गई है। यह प्रसारण प्रतिदिन किया जायेगा। इससे जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही स्थानीय नवीन नेटवर्क सिटी चौनल में भी शैक्षणिक प्रसारण दोपहर 03 बजे से 06 बजे तक जारी है। छात्रों को एन्ड्रायड मोबाईल फोन पर भी शैक्षणिक सामग्री, डिजीलेप, व्हाटसेप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को घर बैठे शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग की इस सराहनीय प्रयास की जिला स्तर पर मानीटरिंग एवं चेंकिंग जिला शिक्षा अधिकारी, ए.डी.पी.सी., ए.पी.सी. द्वारा सतत की जा रही है। समय-समय पर लोक शिक्षण संचालनालय एवं संयुक्त संचालक रीवा संभाग रीवा द्वारा समीक्षा बैठक में उक्त कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह द्वारा सभी अभिभावकों से सहयोग के लिये अपील की गई है।


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र