सीधी 23 मई 2020
किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जा रही है। पंजीकृत किसानों से जिले के 42 खरीदी केन्द्रों में गेहूं की खरीद की जा रही है। अब तक जिले में 8 हजार 190 किसानों से दो लाख 45 हजार 893 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही 29 करोड़ 63 लाख रूपये की राशि किसानों को भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि जिले में गेहूं खरीदी के लिए 15 हजार 336 किसान पंजीकृत हैं। इसमें से अब तक 8 हजार 190 किसानों से गेहूं खरीदी की जा चुकी है। सभी खरीदी केन्द्रों में लॉकडाउन के निर्देशों, फिजिकल दूरी, कोरोना से बचाव के सुरक्षात्मक उपाय के साथ गेहूं की खरीद की जा रही है। सभी खरीदी केन्द्रों में छाया तथा पानी की व्यवस्था की गई है। अब तक खरीदे गये गेहूं में से दो लाख 9 हजार 937 क्विंटल गेहूं का परिवहन कर सुरक्षित भण्डारण किया जा चुका है। यह कुल खरीदी का 85 प्रतिशत है।