सीधी-अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की वापसी के साथ ही मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने उपखण्ड अधिकारियों को दिए निर्देश

अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की वापसी के साथ ही मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश


कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने उपखण्ड अधिकारियों को दिए निर्देश


हरित प्रवाह@ओंकार मिश्रा ब्यूरो चीफ सीधी


 


सीधी 06 मई 2020
          देश के विभिन्न राज्यों में मध्यप्रदेश के अनेक मजदूर लॉक डाउन के कारण फँसे हुए हैं। इन मजदूरों को राहत के रूप में एक हजार रुपए मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर योजना अंतर्गत प्रदान किए जा रहे हैं। विभिन्न राज्यों से मजदूर अपने शहर को निरंतर लौट रहे हैं। राज्य के एंट्री पॉइंट पर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूर को अपने निवास स्थान के जिले भेजने हेतु बस एवं अन्य साधन की व्यवस्था की जा रही है।


           राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि एण्ट्री पॉइंट के जिले में मजदूरों के नाम, मोबाइल नंबर एवं मध्य प्रदेश में निवास स्थान की जानकारी उनके जिलेवार बस में बैठने के पूर्व अनिवार्यतः संकलित की जाये। सबंधित निवास स्थान के जिला प्रशासन से उक्त जानकारी साझा की जाए ताकि योजना अंतर्गत वह राहत राशि संबन्धित मजदूर के खाते में डाल सके। इस प्रकार वापस लौट रहे मजदूरों के संबंध में उक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रत्येक जिला अपने कण्ट्रोल रूम के माध्यम से मजदूरों से संपर्क कर उनके बैंक खाता नम्बर, आईएफएससी  कोड आदि की जानकारी संकलित कर तत्काल उनके खाते में एक हजार रुपए राशि अनिवार्यतः जमा कराया जाना सुनिश्चित करें। निवास स्थान वाले जिला प्रशासन का यह दायित्व होगा कि वह जिले के अंदर आ रहे मजदूरों की जानकारी के सम्बंध में आवश्यक परीक्षण करा भुगतान सुनिश्चित कराये।


           कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने उक्त निर्देशो की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
     


 


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र