सीधी-जिला चिकित्सालय मे 40 बेड आइसोलेशन की व्यवस्था केन्द्रीकृत ऑक्सीजन सप्लाई का कार्य समय सीमा मे करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी 

जिला चिकित्सालय मे 40 बेड आइसोलेशन की व्यवस्था


केन्द्रीकृत ऑक्सीजन सप्लाई का कार्य समय सीमा मे करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी 


 


हरित प्रवाह@ओंकार मिश्रा ब्यूरो चीफ सीधी


 


सीधी 11 मई 2020
             जिला चिकित्साल सीधी में कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में 10 बिस्तर आईसीयू तथा 30 बेड कोविड आइसोलेशन की व्यवस्था की गयी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिला चिकित्साल में की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
  
         कलेक्टर श्री चौधरी ने कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड मे केन्द्रीकृत आक्सीजन सप्लाई का कार्य समय-सीमा मे पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को देखते हुए हमें चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखनी है। उन्होंने शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप जिले मे सभी व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार जिले में आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरणों एवं दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।


         कलेक्टर श्री चौधरी ने कार्यपालन यंत्री एन.एच.एम. को कार्य को स्वतः ही निगरानी में एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए सभी को पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता से कार्य करने के लिए कहा है।


         सीविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे ने बताया कि कोविड-19 के इलाज में  ऑक्सीजन सप्लाई की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। केन्द्रीकृत ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था होने से मरीज को त्वरित उसकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उसके कफ आदि को भी केन्द्रीयकृत तरीके से एकत्रित कर उपचारित किया जा सकेगा। जिससे संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकेगा। 


         इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एल. वर्मा, कार्यपालन यंत्री एन.एच.एम. सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।


 


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र