अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ करें योग - सीएमएचओ डॉ. मिश्रा योग जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए है महत्वपूर्ण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष


 


घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ करें योग - सीएमएचओ डॉ. मिश्रा


 


योग जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए है महत्वपूर्ण


 


सीधी 20 जून 2020


        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में पदस्थ सी.एच.ओ. और समस्त वेलनेस सेन्टर पर योग कराने के लिए चिन्हित योग प्रशिक्षकों की राज्य स्तर से योग दिवस पर समुदाय के लोगों को योगाभ्यास कराने के लिए आन लाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त के संबंध में जिले में संचालित 42 हेल्थ वेलनेस सेन्टरों पर 21 जून को योग दिवस पर एवं उसके बाद शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योग कराने के लिए निर्देशित किया गया है। 


 


 


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा द्वारा योग एव योग दिवस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस साल कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 थीम है- घर में रहते हए अपने परिवार के साथ योग करना। योग का प्राचीन भारतीय कला का एक प्रतीक माना जाता है। भारतीय योग को जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के साथ लोगों को तनावमुक्त करना भी है। आधुनिक जीवनशैली में भौतिक संसाधनों पर बढ़ती निर्भरता और प्रकृति से दूरी शारीरिक, मानसिक विकृतियों को न सिर्फ उत्पन्न कर रही है बल्कि बढ़ा भी रही है। आधुनिक युग में सुख-सुविधाएं जुटाते-जुटाते अपने लिए भी समय नहीं निकाल पाते। मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर, टेलीविजन आधुनिक युग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से आत्मकेंद्रित या अंतर्मुखी होते जा रहे है और दूसरों से कटते जा रहे हैं। इससे नकारात्मक विचारों को बढ़ावा मिलता है। नतीजतन अवसाद, अकेलापन जैसी कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। पहले कैंसर हजारों में से किसी एक को होता था, अब आम बीमारी की तरह हो गई हैं। अस्थमा, सांस लेने में तकलीफ, सर्वाइकल, सिर दर्द, आंखों में दर्द, मधुमेह, मोटापा, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना, आंखों में जलन, लिवर फेल्योर, फैटी लिवर, हृदय रोग, सिरोसिस, मानसिक बीमारियां खूब हो रही हैं। इन रोगों से बचाव में योग और प्राकृतिक चिकित्सा अहम भूमिका अदा कर सकती है। 


 


     प्राकृतिक चिकित्सा कोई चिकित्सा नहीं है, बल्कि प्रकृति के पंचभूत तत्वों से तादात्म्य है। प्राकृतिक चिकित्सकों का मानना है श्मिट्टी, पानी, धूप, आकाश, हवा सब रोगों की एक दवा है। योगियों की तरह सुबह-शाम कुछ समय प्रकृति के सान्निध्य में रहने से शरीर में बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाते हैं और हम स्वस्थ रहते हैं। पंच तत्वों का लाभ उठाएं सुबह जल्दी उठ कर हरे-भरे मैदान, पार्क या बगीचे टहलने जाएं ताकि शुद्ध-ताजी हवा में सांस ले सकें, घास-मिट्टी पर नंगे पैर घूमें। गर्मियों में दिन में बाहर नहीं निकल सकते तो सूर्योदय के समय कम से कम आधा घंटा धूप लें। पेड़-पौधों के समीप रहें, ताजी हवा ऑक्सीजन ग्रहण करें। सात्विक भोजन करें या अपनी डाइट में मौसमी फल-सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पानी अधिक से अधिक पिएं। 


 


 


     योग चिकित्सा, एक विज्ञान है, एक अनुशासित जीवनशैली है, जीवन जीने की कला है। नियमित ध्यान और प्राणायाम, दिमाग में फील गुड हॉर्मोन रिलीज करता है, जिससे व्यक्ति प्रसन्नचित रहता है। प्राणायाम और ध्यान वैसे तो आष्टांग योग के आठ अंग होते हैं लेकिन आधुनिक युग में केवल आसन, प्राणायाम और ध्यान को ही योग कहते हैं। इसका शरीर के सभी अंगों, ग्रंथियों और इंद्रियों पर प्रभाव पड़ता है। इनमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, योग मुद्रा, शुद्धिकरण जैसे आसन अहम हैं। इनसे अपनी सांसों, मन और प्राण शक्ति पर नियंत्रण सीखा जा सकता है। मन में शुद्ध विचारों की उत्पत्ति होती है और हम सकारात्मक कर्मो की ओर अग्रसर होते हैं। हमारा जीवन तनावरहित हो जाता है। नियमित योगाभ्यास से जीवनशैली में बदलाव आता है। ये शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक संतुलन बनाए रखते हैं। 


 


     इन बातों का रखें ध्यान योगाभ्यास करने से पहले अपने शरीर की स्थिति की जांच जरूर करें क्योंकि कुछ ऐसी बीमारियां होती हैं, योगासन करने से ज्यादा नुकसान होता है। अल्सर, कोलाइटस, हार्निया जैसी बीमारियों में पीछे झुकने वाले आसन नहीं करने चाहिए। इसी तरह स्पाइनल प्रॉब्लम, सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस जैसी बीमारियों में आगे झुकने वाले आसन न करें। इसी तरह उच्च रक्तचाप, हार्ट प्रॉब्लम हैं तो जंपिंग या बहुत जोर लगाकर करने वाले योगासन न करें। सिरदर्द हो तो कठिन आसन न करें। जुकाम, बुखार, दस्त, मासिक धर्म की अवस्था में योगासन बिल्कुल न करें। योगाचार्य की देख-रेख में ही योगासन करें। सिजेरियन ऑपरेशन करा चुकी महिलाएं कम से कम 6 महीने तक योगासन न करें। जिन लोगों को किसी अंग का ट्रांसप्लांट हुआ है, वे एक महीने के बाद डॉक्टर की देख-रेख में योगासन या व्यायाम कर सकते हैं। बाईपास सर्जरी के मरीज खानपान का ध्यान रखते हुए एक महीने के बाद योगगुरु की देख-रेख में ब्रीदिंग प्राणायाम योगाभ्यास शुरू कर सकते हैं। 


 


     योगाभ्यास करने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है क्योंकि सुबह हम कम से कम 6 घंटे खाली पेट रहते हैं। सूर्योदय या ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान पेट काफी हल्का होता है और नींद लेने के बाद शरीर काफी रिलेक्स होता है। योगाभ्यास करने के समय ध्यान रखें कि आधे-एक घंटे पहले और बाद में कुछ खाएं-पिएं नहीं। योगाभ्यास के दौरान शरीर में ऊष्मा का स्तर बढ़ जाता है नहाना हो तो एक घंटे बाद नहाए। योगाभ्यास जमीन पर सीधा न करके मैट, चटाई या दरी पर ही करें। क्योंकि योगा करते हुए शरीर से ऊर्जा निकलती है।     


 


 


 


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र