सैन्य संघर्ष में शहीद श्री दीपक सिंह को दी श्रद्धांजलि*

 


 


*


 


*हमारे दिलो में हमेशा जीवित रहेंगे दीपक* :- *गिरीश सिंह*


 


जिला रीवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह ने रीवा के निवासी श्री दीपक सिंह की सैन्य संघर्ष में हुई शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री सिंह ने कहा कि श्री दीपक सिंह ने साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर किए। गिरीश सिंह ने स्व. श्री दीपक सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।श्री सिंह ने कहा कि दीपक बुझता नहीं वह हमारे दिलो में हमेशा जीवित रहेंगे।।।


*लेफ्टिनेंट जनरल श्री वोहरा के निधन पर शोक व्यक्त*


गिरीश सिंह ने भारत पाक युद्ध 1971 में शौर्य का प्रदर्शन करने वाले महावीर चक्र विजेता सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्री राज मोहन वोहरा के निधन पर भी दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 


 


        *संवाददाता जवा*


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र