वर्षो पुराना जवा जनपद मैदान हुआ कीचड़ से तब्दील,गिट्टी,बालू भंडारण से मैदान का अस्तित्व खतरे में।

 


 


*वर्षो पुराना जवा जनपद मैदान हुआ कीचड़ से तब्दील,गिट्टी,बालू भंडारण से मैदान का अस्तित्व खतरे में।।*


 


 


 


 जवा जनपद मैदान (दशहरा मैदान) जिम्मेदारो की लापरवाही से बदहाली की कगार पर पहुंच गया है। कई दशक पुराना यह मैदान आज उबडख़ाबड़ स्थिति में है। इसके समतल नहीं होने से आयोजकों को परेशानी होती है।बदहाली का आलम ये है कि मैदान के तीन तरफ जनपद की दुकानें है और तो और इस मैदान में जाने का रास्ता तीन तरफ से है लेकिन मेनगेट नहीं है। आपको बता दें इस इकलौते मैदान को लोग जनपद मैदान या दशहरा मैदान के नाम से जानते है, यहां सबसे बड़ा कार्यक्रम दशहरा उत्सव होता है, जिसमें 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन होता है।इस ऐतिहासिक मैदान में वर्षो से रामलीला,धार्मिक यज्ञ,सभी विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होते चले आ रहे है। कोई भी सरकारी, गैरसरकारी,बैठक किसी प्रकार के मेले आदि कहने का मतलब समस्त प्रकार के सार्वजनिक कार्य इसी मैदान से होते है।


जवा का ये इकलौते मैदान देख-रेख के अभाव में बदहाल हो रहा है यहाँ बारिश के समय घुटने तक पानी भर जाता है और शाम होते ही शराबियो, जुआड़ियों का जमावड़ा लग जाता है जिससे अकेले आने जाने वाले लोगो को लूटपाट मारपीट का खतरा बना रहता है,और पशुओं का डेरा भी यहाँ दिनरात लगा रहता है भरी संख्या में आवारा पशु इस मैदान को अपना घर बनाये रहते है।


स्थानीय लोगो ने बताया कि ये ऐतिहासिक मैदान जवा की विशेष पहचान है हर पार्टियों के राजनैतिक कार्यक्रम भी इसी मैदान में होते है फिर भी यह मैदान अव्यवस्थाओं का शिकार है।


हमारे जवा संवाददाता राहुल तिवारी द्वारा इस मैदान का कवरेज किया गया किसमे देखने को मिला कि इस मैदान में बाजार का पानी बहकर एकत्रित होता है ऊंचाई ना होने के कारण पानी कई दिनों तक भरा रहता है जिससे बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है और देखने को मिला कि इस मैदान में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य मे उपयोग हेतु बालू तथा गिट्टी का भंडारण किया गया था जो कि पूरे मैदान में बिखरा पड़ा है जिससे मैदान ऊबड़खाबड़ की स्थिति में है ।।इस विषय में किसान कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हम इस मैदान को संवारने के लिये प्रयास कर रहे हैं इसके लिए जनपद अधिकारियो और क्षेत्र के विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से इसके विकास के लिए सहयोग मांगेंगे,और हमारा प्रयाश ही यही रहेगा की मैदान में मिट्टी डलवाकर इसकी साफ सफाई की जाय जिससे मैदान की हालत सुधर जाय।।।।


*जवा में सार्वजनिक शौचालय न होने से लोगो को हो रही परेशानी:-- तरुणेंद्र*


कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जवा में सार्वजनिक शौचालय ना होने से लोगो को खासकर महिलाओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जवा में सार्वजनिक शौचालय नही है जो कि गंभीर समस्या है।।


 


            *राहुल तिवारी*


     *हरित प्रवाह समाचार पत्र*


          *संवाददाता जवा*


             7415473482


टिप्पणियाँ