*जिले के समस्त कार्यकर्ता पौधरोपण अभियान का हिस्सा बने :-दिलीप पांडे*

जिले के समस्त कार्यकर्ता पौधरोपण अभियान का हिस्सा बने :-दिलीप पांडे* 


 


 *प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर हो वृक्षारोपण का कार्यक्रमः- दिलीप पांडे* 


 


पौधे जीवन का आधार है,स्वच्छ वातावरण की कल्पना पौधों के बिना दिवा स्वप्न के समान हैl वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधों की महत्ता अनिवार्य हैl भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी ने समस्त कार्यकर्ताओं से पौधरोपण अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने की अपेक्षा जताई हैl भाजपा उमरिया जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने समस्त कार्यकर्ताओं से एक एक पौधा रोपित कर उसे संरक्षित करने की बात कही है।उमरिया जिले के दसों मंडलों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए एक एक पौधा अनिवार्य रूप से रोपें। भारत का भविष्य हमारे द्वारा रोपे गए पौधों से तय होगा। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए वनों का होना अनिवार्य है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि हम सभी पौध रोपण करते हुए वनों का संरक्षण करेंl वर्तमान परिदृश्य मैं शासन प्रशासन का के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हम सभी कार्यकर्ता वृक्षारोपण अभियान में गति लाएं और अपने जिले में अधिकतम पौधे रोपित करें। पौधरोपण अभियान के साथ-साथ लगाए गए पौधों को हम सभी संरक्षित करते हुए उनकी सुरक्षा भी करें।


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र