तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी

तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी


 


सीधी 02 जुलाई 2020


         कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से आगामी आदेश पर्यन्त जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य तहसील में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।


 


           जारी आदेशानुसार तहसीलदार चन्द्रमणि सोनी तहसील कार्यालय मझौली को नजूल तहसीलदार जिला सीधी में, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार पटेल तहसील कार्यालय बहरी को प्रभारी तहसीलदार मझौली में तथा नायब तहसीलदार आंचल अग्रहरी तहसील कार्यालय गोपद बनास को प्रभारी तहसीलदार बहरी में शासकीय कार्य हेतु आदेशित किया गया है।


    


 


 


टिप्पणियाँ