सार्थक लाइट एप डाउनलोड कर कोरोना से लड़ाई में शासन-प्रशासन का करें सहयोग ——- कलेक्टर  ने नागरिकों से की अपील

सार्थक लाइट एप डाउनलोड कर कोरोना से लड़ाई में शासन-प्रशासन का करें सहयोग


——-


कलेक्टर  ने नागरिकों से की अपील


———


सार्थक लाइट एप से मिलेगी कोविड-19 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी


———



आमजनों को निकट स्थित फीवर क्लीनिक, उपचार केंद्र, संग्रह केंद्र और नोवल कोरोना वायरस (कोविड- 19) मीडिया बुलेटिन की जानकारी देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक लाइट एप लॉन्च किया गया है। इस एप में नागरिक बुखार, खांसी, कफ आदि जैसे लक्षणों की जानकारी प्रशासन को दे सकते है। जानकारी प्राप्त होते ही सम्बंधित व्यक्ति की जांच और उपचार हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 


 


कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा सीधी ज़िले के समस्त नागरिकों से सार्थक लाइट एप “Sarthak Lite App" एप डाउनलोड कर कोरोना से लड़ाई में शासन प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गयी है। यह एप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है।


 


        यह ऐप जिओ लोकेशन के आधार पर निकटतम फीवर क्लीनिक, उपचार केंद्र और निकटतम संग्रह केंद्र की जानकारी सम्बंधित नागरिक को देगा। इसमें अस्पताल का नाम, नोडल अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर, आप की लोकेशन से अस्पताल की दूरी उपलब्ध है। इसके साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सामान्य बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और आईसीयू बेड की संख्या भी लगातार अपडेट की जाती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिदिन जारी किया जाने वाला नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 मीडिया बुलेटिन भी इस एप में उपलब्ध है।


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र