सिंगरौली और विन्ध्यनगर भाजपा मंडल की कार्यसमिति घोषित संभागीय संगठन मंत्री-जिलाध्यक्ष की मिली हरीझंडी

सिंगरौली और विन्ध्यनगर भाजपा मंडल की कार्यसमिति घोषित संभागीय संगठन मंत्री-जिलाध्यक्ष की मिली हरीझंडी


 


*सिंगरौली।* भाजपा जिला ईकाई की 16 मंडलों में से सिंगरौली और विन्ध्यनगर समेत दो मंडलों की कार्यसमिति आज घोषित कर दी गयी है। भाजपा कार्यालय में सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल समेत कई पार्टी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। भाजपा संगठन मंत्री शयाम महाजन और जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल की हरी झंडी मिलने के बाद बहुप्रतीक्षित मंडल कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई। सिंगरौली मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग बंटी ने अपनी टीम में किरण सागर और आलोक यादव को महामंत्री बनाया है।सिंगरौली मंडल में पूर्व पार्षद अरविंद तिवारी, रूपा झा,राकेश गोयल, अरुण बैस समेत 5 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री एव 46 कार्यसमिति सदस्यों की लंबी फेहरिस्त है। 


*विन्ध्यनगर कार्यसमिति में धरम और पूनम बनी महामंत्री*


विन्ध्यनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पाण्डेय ने अपनी मंडल कार्यकारिणी में धरम वर्मा और पूनम गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। मंडल में विजय बैस, श्याम बाबू पांडेय, गजमोचन सिंह, राजेंद्र दुबे, दिनेश जायसवाल समेत 6 उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। साथ ही 4 मंत्री और 39 कार्यसमिति सदस्य बनाये गए हैं। मंडल अध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि कार्य समिति को संतुलित तरिके से बनाया गया है जिसमें सभी जाति वर्ग को ध्यान में रखते जगह दी गई है।


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र