कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने किया उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास एवं तहसीलदार गोपद बनास कार्यालय का निरीक्षण

 


 


दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण एवं न्यायालयीन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश


 


सीधी 04 सितम्बर 2020


             कमिश्नर रीवा संभाग राजेश कुमार जैन द्वारा उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास एवं तहसील कार्यालय गोपद बनास का निरीक्षण अवलोकन किया गया। कमिश्नर श्री जैन ने राजस्व कार्यालय द्वारा किए जा रहें विभिन्न कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा उनसे संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया।


 


          कमिश्नर श्री जैन ने दस्तावेजों के संधारण में कमियां पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी एक सप्ताह के अंदर उनमें आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होने उक्त सुधार कर उन्हे अनिवार्य रूप से अवगत कराने के लिए कहा है। निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।


 


         कमिश्नर श्री जैन द्वारा राजस्व न्यायालयों के निराकृत प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने निर्देशित किया कि न्यायालयों का संचालन संशोधित नियमों के आधीन ही किया जाये। जिन प्रकरणों को सुनने की अधिकारिता अधीनस्थ न्यायालयों को नहीं है उन्हें तत्काल संबंधित सक्षम न्यायालयों को अग्रेषित किया जाये। उन्होने कहा कि प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखा जाए तथा नियमित सुनवाई कर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रकरणों का आदेश पारित होने के पश्चात अभिलेखों को दुरूस्त करने का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए।


 


         कमिश्नर श्री जैन ने कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली को राजस्व विभाग के कार्यों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि राजस्व विभाग के सभी कार्यों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए जिससे हितग्राहियों एवं नागरिकों को अनावश्यक रूप से भटकना नहीं पड़े।


         इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा एवं तहसीलदार लक्ष्मीकांत मिश्रा उपस्थित रहें।


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र