अभिनव सिंह बघेल को भोपाल में मिला आरिणी साहित्य सेवी सम्मान ।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवम् युवा कवि अभिनव सिंह बघेल को भोपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आरिणी साहित्य सेवी सम्मान प्राप्त हुआ।। अभिनव को यह सम्मान आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन की संस्थापक , प्रख्यात मनोवैज्ञानिक व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मीनू पांडेय नयन के हंथों यह सम्मान प्राप्त हुआ।। यह सम्मान संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ठ साहित्य सृजन एवम् साहित्य सेवा हेतु प्रदान किया जाता है।अभिनव को यह सम्मान वर्ष 2019 एवम् 2020 के मध्य होने वाले सभी मंचीय काव्य सम्मेलनों अथवा कोराना काल में आनलाइन काव्य सम्मेलन ,काव्य वार्ता व व्याख्यान हेतु उत्कृष्ठ सहभागिता हेतु दिया गया है।। विगत कुछ माह पूर्व रिकार्ड 158 रचनाकारों द्वारा लगातार काव्य प्रस्तुतियां दी गई जिसमें अभिनव भी सामिल रहे जो अपने आप में साहित्य के क्षेत्र में एक उपलब्धि है 158 रचनाकारों के काव्य प्रस्तुति का।। अन्य कई साहित्यिक कार्यक्रमों में भी अभिनव ने संस्था को गौरवान्वित किया है। यही कारण रहा कि संस्था के पदाधिकाियों ने इन्हे संयोजक की अहम भूमिका प्रदान की। कोरोंना को ध्यानाकर्षित करते हुए आरिणी चैरिटेबल संस्था ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया एवम् प्रशस्ति पत्र भेट किया।।
अभिनव के सम्मानित होने पर संस्था की संस्थापक डॉ मीनू पांडेय नयन जी, आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन की उपाध्यक्ष एवम् वरिष्ठ कवियित्री सुषमा व्यास जी, संरक्षक एवम् वरिष्ठ साहित्यकार अनिल कुलश्रेष्ठ जी, रचना श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ साहित्यकार जया आर्य जी, रंजना शर्मा जी,प्रेक्षा सक्सेना जी, सनू सम्राट जी, राजेन्द्र यादव जी,पिता जगजाहिर सिंह जी,एबीवीपी संगठन के रीवा नगर मंत्री आशुतोष मिश्र सम्राट जी, जिला संयोजक आशुतोष तिवारी जी, महाविद्यालयीन प्रमुख मानवेन्द्र सिंह गहरवार जी ,हिमांशु मिश्रा जी, एवम् संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है।।