दिल्ली के कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंद की पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। अय्यर ने 27 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। आईपीएल में यह उनका सबसे तेज अर्धशतक है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 16वें मुकाबले में शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए 229 रन का विशाल लक्ष्य दिया। दिल्ली के कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंद की पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। अय्यर ने 27 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। आईपीएल में यह उनका सबसे तेज अर्धशतक है। शिखर धवन 16 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। पृथ्वी शॉ 41 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। ऋषभ पंत ने 17 गेंद पर 38 रन बनाए।
इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। बंगलौर की जीत के नायक बने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल। विराट कोहली ने 53 गेंद में 72 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 45 गेंद में 63 रन बनाए। इस जीत के साथ बंगलौर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उसके 4 मैच में अब 6 अंक हो गए हैं।