मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर गैंगरेप को लेकर शिवराज सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, 5 अक्टूबर को करेगी प्रदर्शन


मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित दलित महिला द्वारा आत्महत्या करने की घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एनपी प्रजापति ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पुलिस महकमे में राजनीतिक हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ट्रांसफर व पोस्टिंग में व्यस्त है तथा कानून व्यवस्था पर उसका ध्यान नहीं हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा पांच अक्टूबर को जिला स्तर पर मौन धरना प्रदर्शन करने घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में प्रजापति ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, पुलिस महकमे में राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है। अधिकारी कर्तव्य का पालन भूलकर नेताओं की परिक्रमा में लग गए हैं। प्रदेश सरकार ट्रांसफर, पोस्टिंग में व्यस्त हैं और कानून व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है। मालूम हो कि प्रजापति स्वयं नरसिंहपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं और जिले की गोटेगांव सीट से विधायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर सत्ताधारी पार्टी मौन है। इसलिए ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रजापति ने सवाल किया कि क्या प्रदेश में पुलिस की डॉयल 100 सुविधा बंद हो गई है जिस पर सरकार हर माह करोड़ों रूपये फूंक रही है। प्रजापति ने दावा किया कि सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित महिला अपने पति के साथ थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन पुलिस ने एक न सुनी जिसके बाद अवसाद में आकर पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। इस बीच कमलनाथ ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की बढ़ रही घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पांच अक्टूबर को महात्मा गांधी और बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष मौन धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन में स्थानीय और जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहेंगे। कमलनाथ ने कहा, एक तरफ भाजपा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का बढ़-चढ़ कर नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्यों में ही आज बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। चाहे यूपी के हाथरस की घटना हो या मध्यप्रदेश के खरगोन, सतना, जबलपुर , खंडवा, सिवनी, कटनी या नरसिंहपुर की घटना हो। आज हमारी बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।


न्यूज़ एडिटर- दीपक गुप्ता


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र