रामलीला महोत्सव में आज सातवें दिन लक्ष्मण परशुरामजी संवाद का मंचन हुआ। श्री आदर्श बजरंग रामलीला मंडल, प्रयागराज के द्वारा बहुत ही मनमोहक रूप से प्रस्तुति दी गई। पात्रों द्वारा संवाद का सजीव चित्रण देख जनकपुरी से रहने का अनुभव किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक सच्चिदानंद प्रसाद रहें। दोनों अतिथियों ने अपने उद्बोधन में राम नाम का बखान किया। रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष ने बताया समिति सदस्यों के द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भक्तो से रामलीला का मंचन कराया जा रहा है।
रामलीला महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुमित मांजवानी ने बताया कि कल आठवें दिन कैकई मंथरा संवाद, कैकेली दशरथ संवाद, राम वन गमन का मंचन होगा।