उपचुनाव का घमासान:मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा; पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार-50 हजार रुपए तक कर्जमाफी से क्यों मुकरी भाजपा


                                                                कमलनाथ और शिवराजसिंह चौहान


चौहान: कांग्रेस सरकार ने अपने वचन नहीं निभाए


 


कमलनाथ सरकार ने किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम तक जमा नहीं किया था, जिसे मैंने मुख्यमंत्री बनते ही फिर से जमा किया। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शिप्रा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। चौहान ने सबसे पहले नवरात्रि में मां चामुंडा, तुलजा भवानी एवं सभी मंदिरों में दर्शन करने की छूट देने का ऐलान किया। कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि वह अच्छा काम करेंगे, लेकिन उन्होंने अपने वचन नहीं निभाए। उन्होंने किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था, लेकिन बार-बार नया नया आदेश निकाल कर किसानों को ब्याज के तले दबा दिया। सीएम ने कहा कि किसानों के सिर पर रखी ब्याज की गठरी को हम फिर से उतारेंगे। मुख्यमंत्री ने आगर मालवा के कानड़ में भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबाेधित किया।


नाथ: 50 हजार रु. तक कर्जमाफी से क्यों मुकरी भाजपा


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा शुक्रवार को मंदसौर, आगर व हाटपिपलिया की सभाओं में कर्जमाफी पर कांग्रेस पर निशाना साधने पर पलटवार किया है। नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। इस पर उन्होंने कहा कि हमने तो खाली खजाने से भी 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया और हमारी सरकार रहती तो जो किसान बचे थे उनका भी कर्ज माफ हो जाता। यह तो आपकी सरकार ने खुद विधानसभा में लिखित रूप में स्वीकारा है। आपने तो 2008 के अपने घोषणा पत्र में किसानों के 50 हजार तक के कर्ज माफी का वादा किया था और उससे भी आप मुकर गए, उसे भी आज तक पूरा नहीं किया। नाथ ने कहा कि शिवराज कितना झूठ बोलते हैं और कैसे दूसरों का यश अपने खाते में लेते हैं, उसका नमूना आज उनकी सभाओं में देखने को मिला।


टिप्पणियाँ
Popular posts
*सपाक्स पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह* रीवा का जाना माना युवाओं के बीच चर्चित चहेरा अभिषेक सिंह को सपाक्स पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, आपको बताते चलें कि यह वही अभिषेक सिंह हैं जिन्होंने ने विगत कई वर्षो से शासन सत्ता को युवाओं के बेरोजगारी को लेकर लगातार सरकारों के समाने मुश्किल खड़ी करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज को बुलंद किया है फिर वो चाहे विंध्य की धरती हो या प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क, अभिषेक सिंह और भी ज्यादा चर्चा में तब आये जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और राजनीति को व्यावसाय समझने वाले जनप्रतिनिधि जब घर में दुबक कर बैठे थे तब यह युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर हर उस लाचार असहाय गरीब की मदद में जुटा था जिसकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं थी सच कहें तो यह युवा गरीबों का मसीहा बनकर एक नई पहचान को जन्म दिया है,सपाक्स पार्टी के इस कदम को पूरे प्रदेश के युवाओं ने जमकर सराहा है! प्रति, संपादक महोदय ससम्मान प्रकाशनार्थ
चित्र
हिन्दू जन समाज पार्टी का हुआ गठन,कई जिलों में गठन की प्रक्रिया जारी
किसान, गरीब और आम आदमी की पहुंच से बाहर हुए ईंधन के दाम में कटौती करके जनता को राहत दे बीजेपी-जेजेपी सरकार,सरकार ने किसान, गरीब और आम आदमी को बाजार के हवाले किया- दीपा शर्मा
चित्र
राहुल टंडन अध्यक्ष बनने के बाद रीवा कलेक्टर व समस्त व्यपारी व रीवा की जनता का आभार व्यक्त किए हैं
चित्र
उत्तरप्रदेश में भी मध्यप्रदेश के रीवा को गौरान्वित कर रही डॉ. सपना सिंह राजपूत
चित्र