मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धर्मपत्नी साधना से कहा-आप साथ तो सदा जय

 



                                   bhopal News:


पत्नी साधना सिंह ने दी थी मुख्यमंत्री पति को उपचुनाव में जीत की बधाई।


 


भोपाल। नवदुनिया स्टेट ब्यूरो। मध्‍य प्रदेश की कमान संभालने वाले मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सार्वजनिक जीवन का फलक बहुत व्यापक है। मामा और भाई के संबोधन से उन्हें पुकारने वालों की कमी नहीं है। विशेष अवसरों पर निजी जीवन की बातें सामने आती हैं तो मामला रोचक हो जाता है। ऐसा ही अवसर था उपचुनाव में भाजपा की जीत का। उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है।


मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी


उनकी पत्नी साधना सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी थी। दोनों की यह फोटो टि्वटर सहित अन्य इंटरनेट मीडिया में वायरल हुई। इसके बाद शिवराज ने पत्नी को संबोधित ट्वीट किया कि मेरे जीवन की हर जय-विजय का अवलंब आप हैं। आप ही मेरी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। आप साथ हैं तो सदा जय होगी।


राज्यपाल से की मुलाकात


मुख्यमंत्री शिवराज ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उन्हें उपचुनाव में मिली सफलता और जनादेश से अवगत कराया। शिवराज और पटेल ने एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के प्रति आभार जताया।


स्व. सुंदरलाल पटवा के जन्मदिन पर उन्हें नमन किया


शिवराज ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के जन्मदिन पर उन्हें नमन किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि अपनी दूरदर्शिता व अद्वितीय प्रशासकीय गुणों से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम आपने किया। आपके अधूरे सपनों को पूर्ण कर हम समर्थ, सशक्त मध्य प्रदेश बनाएंगे।


 


टिप्पणियाँ